विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने ब्रिटिश काउंसिल के सहयोग से "वीमेन इन स्पेस लीडरशिप प्रोग्राम" (WISLP) का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य अंतरिक्ष विज्ञान में महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देना और लैंगिक समावेशी वातावरण तैयार करना है। कार्यक्रम के तहत 250 प्रारंभिक करियर शोधकर्ताओं की नेतृत्व क्षमता को विकसित किया जाएगा, जिससे वे लैंगिक पूर्वाग्रहों से निपट सकें। कार्यक्रम के सहयोगी कोवेंट्री विश्वविद्यालय और भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA) हैं।
स्रोत: PIB Delhi वेबसाइट
No comments:
Post a Comment