Tuesday, September 24, 2024

देश भर में 500 से अधिक गतिविधियों के साथ आयुष एसएचएस अभियान चरम पर

 आयुष मंत्रालय ने देश भर में अपनी परिषदों और संस्थानों के साथ मिलकर 'स्वच्छता ही सेवा' (एसएचएस) अभियान के तहत 502 गतिविधियों की शुरुआत की है। यह 15 दिवसीय अभियान 17 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2024 तक चलेगा। इसमें तीन प्रमुख स्तंभों – ‘स्वच्छता में जन भागीदारी,’ ‘संपूर्ण स्वच्छता,’ और ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ – के आधार पर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को जन आंदोलन बनाकर देशभर में साफ-सफाई और स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना है।

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव ने अभियान को लेकर कहा, "स्वच्छता केवल एक कर्तव्य नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण है। इस अभियान के माध्यम से हम एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान कर सकते हैं।"

स्रोत: PIB Delhi

No comments:

Post a Comment