Wednesday, September 25, 2024

सम्मिलित भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2023 के लिए आरक्षित सूची की घोषणा

सम्मिलित भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2023 का परिणाम 12 जनवरी, 2024 को घोषित किया गया था, जिसमें 258 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई थी।

आयोग ने इस परीक्षा के नियम 16 (iv) और (v) के अनुसार एक समेकित आरक्षित सूची भी तैयार की है। खान मंत्रालय द्वारा रखी गई मांग के अनुसार, आयोग ने आरक्षित सूची के तहत 6 उम्मीदवारों की अनुशंसा की है। इनमें 5 भू-भौतिकीविद् (ईडब्ल्यूएस-2, अ. पि. व.-3) और 1 रसायनज्ञ (ओबीसी-1) शामिल हैं।

स्रोत: PIB

No comments:

Post a Comment